नई दिल्ली में आयोजित झारखंड नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निवेश का आह्वान किया। Google के PR Head राजेश रंजन के ‘मैं पलामू से हूं’ बयान ने सबका ध्यान खींचा।
नई दिल्ली। झारखंड में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों से राज्य में निवेश का आह्वान किया। कार्यक्रम में तकनीक आधारित विकास और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।
इस दौरान Google के पब्लिक रिलेशन हेड राजेश रंजन का “मैं झारखंड के पलामू से आता हूं” बयान चर्चा का केंद्र रहा। उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि Google झारखंड के युवाओं के लिए कौशल विकास, डिजिटल अवसर और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।
सम्मेलन में Google, Microsoft समेत कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में AI, डिजिटल गवर्नेंस, आईटी निवेश और रोजगार सृजन पर विचार-विमर्श हुआ। झारखंड सरकार ने राज्य को तकनीकी और औद्योगिक निवेश का उभरता केंद्र बताते हुए उद्योग जगत से सहयोग की अपील की।


