गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
क्राइम 08:44 am3 मिनट पठन समय

गोरखपुर में आधी रात घर में घुसे 4 नकाबपोश, नौ माह की बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर लूटे 5 लाख के जेवर

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों न

a

admin (Editor in Chief)

1 सितंबर 2026

18.4K बार पढ़ा गया
गोरखपुर में आधी रात घर में घुसे 4 नकाबपोश, नौ माह की बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर लूटे 5 लाख के जेवर

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला की नौ माह की बच्ची को उसकी गोद से छीन लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए महिला ने विरोध नहीं किया और बदमाशों को घर में रखे जेवर सौंप दिए।

बताया गया कि सोमवार रात करीब एक बजे चार नकाबपोश बदमाश करन गुप्ता के घर में घुस आए। उस समय उनकी पत्नी पूजा अपनी नौ माह की बच्ची के साथ मौजूद थीं। बदमाशों ने बच्ची को मां की गोद से छीनकर उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसके बाद महिला को धमकाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण निकालने के लिए मजबूर किया।

डर के कारण पूजा ने आलमारी और बक्से में रखे जेवर बदमाशों के हवाले कर दिए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के शरीर से भी झुमके, नाक की कील और मंगलसूत्र उतरवा लिया। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

वहीं, सुबह करीब 10 बजे तक फोरेंसिक टीम के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में जांच कर रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026