गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
धर्म 01:44 pm3 मिनट पठन समय

बाबा बर्फानी के खुले कपाट, पहली आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा विधिवत शुरू हो गई। यात्रा

a

admin (Editor in Chief)

3 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
बाबा बर्फानी के खुले कपाट, पहली आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा विधिवत शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन बाबा बर्फानी की विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती संपन्न हुई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पहली आरती में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की। गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, जो श्रद्धालु यात्रा पर नहीं जा सके, वे आरती का वीडियो देखकर घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं।

प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, चिकित्सा शिविर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर गहरा उत्साह है और देशभर से हजारों भक्त पवित्र गुफा की ओर रवाना हो रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि अमरनाथ गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाया था, इसलिए इस यात्रा का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026